Greater Noida : ACEO ने जन शिकायतों का किया निस्तारण, सेक्टर में सफाई अभियान चलाने के लिए दिए निर्देश
Greater Noida
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:59 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आनंद वर्धन ने मंगलवार को जन सुनवाई की। जिसमें ग्रामीणों ने गांव सैनी में अतिक्रमण हटाने की मांग की। सेक्टर 1 के निवासियों ने सेक्टर एक में साफ-सफाई और पौधरोपण करने की मांग की। गांव कासना के किसानों को 6 प्रतिशत आबादी प्लॉट दिलाने की मांग की।
Greater Noida News
अतिक्रमण को रोकने के लिए दिए निर्देश
एसीईओ ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर इन कार्यों को कराने के निर्देश दिए। एसीईओ ने ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण को रोकने के लिए सभी वर्क सर्किल व भूलेख विभाग को पुलिस-प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई करने को कहा है।
यह लोग रहे उपस्थित
जन सुनवाई के दौरान एसीईओ ओएसडी हिमांशु वर्मा, विशु राजा, जीएम आरके देव, ओएसडी रजनीकांत समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।