
Greater Noida: 2014 बैच की आईएएस अधिकारी मेधा रूपम ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ के रूप में बृहस्पतिवार को पदभार संभाल लिया। अभी तक वे हापुड़ की डीएम थी।
वहीं, अब तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में एसीईओ रहीं प्रेरणा शर्मा भी रिलीव हो गई हैं। उनका स्थानांतरण हापुड़ में जिलाधिकारी के पद पर हुआ है। चार्ज संभालने के बाद एसीईओ मेधा रूपम ने ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स के क्रिकेट ग्राउंड का निरीक्षण भी किया।
मेधा रूपम राष्ट्रीय स्तर की राइफल शूटर और राज्य स्तर की तैराक भी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में स्नातक किया है। उन्हें उत्तर प्रदेश कॉडर की बेहद प्रभावशाली महिला अधिकारी के रुप में पहचाना जाता है। हापुड में जिलाधिकारी बनने से पूर्व मेधा रुपम मेरठ में अपर आयुक्त के पद पर काम कर चुकी हैं।
वहीं, ओएसडी के पद पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात हुए पीसीएस अधिकारी हिमांशु वर्मा और विशु राजा ने भी बृहस्पतिवार को ज्वाइन कर लिया है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।