
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के दौरान 6 जून को धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज कर जबरन गिरफ्तार किया गया था। मामले में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 12 सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल का गठन किया गया है। प्रतिनिधि मंडल के सदस्य 16 जून को लाठीचार्ज में घायल हुए किसानों से मुलाकात करेंगे और धरना दे रहे किसानों के बीच जायेंगे। प्रतिनिधि मंडल घटना की जांच कर रिपोर्ट सपा के प्रदेश कार्यालय में पेश करेंगे।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के कार्यालय के सामने जिले के किसान 25 अप्रैल से दिन-रात लगातार शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं लेकिन प्राधिकरण द्वारा किसानों की समस्या निस्तारण करने के बजाय 6 जून को पुलिस बल का प्रयोग कर किसानों परलाठी बरसा कर उन्हें जेल भेज दिया गया। जिसका संज्ञान लेते हुए समाजवादी पार्टी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 12 सदस्य का एक प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है जो 16 जून को किसानों से मुलाकात करेगा।
प्रतिनिधि मंडल में पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, मेरठ विधायक अतुल प्रधान, विधायक पंकज पटेल, विधायक संजय यादव, जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, सुनील चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चन्द नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान, महानगर अध्यक्ष आश्रेय गुप्ता, महेन्द्र यादव, डा. शालिनी राकेश को शामिल किया गया है। Greater Noida News
नोएडा ग्रेटर- नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।