Greater Noida: वार्षिक क्रिसमस कार्निवल महोत्सव का आयोजन
Greater Noida
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 02:05 AM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिक क्रिसमस कार्निवल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने आजादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए देश भक्ति के कायर्क्रम की प्रस्तुति दी।
Greater Noida
क्रिसमस कार्निवाल में काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियाँ, मजेदार खेल, खाद्य स्टॉल, शॉपिंग स्टॉल, मल्टी नैशनल स्टॉल, एडवेंचर कैंप, बाउंसी झूलों, रोलर कोस्टर की सवारी पर मस्ती, डांस फ्लोर, आर्ट कम्पटीशन,बेबी शो, टैलेंट शो एवं गायन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
प्रधानाचार्य डा. रेनू सहगल ने बताया कि कायर्क्रम के दौरान लकी ड्रॉ बम्पर पुरस्कार द्वारा भाग्यशाली विजेताओं को आकर्षक उपहारों से पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभक्ति के गीतों पर बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी।