
Greater Noida[/caption]
Greater Noida: इस चैंपियनशिप का पहला मैच एसीई अकादमी अरुणाचल व सिटी हॉक्स नोएडा के बीच खेला गया। पहले टॉस जीतकर अरुणाचल ने बैटिंग का फैसला किया और 138 रन पर ऑल आउट हो गई। अरूणांचल के खिलाड़ी तबा तातांक ने 29, नबाम ताजिक ने 25 और नबाम राम ने 19 रन बनाए। सिटी हॉक्स की तरफ से मानक गेंदबाजी करते हुए रूपेश मिश्रा ने 6 विकेट लिए, शेखर सिरोही और मधुर तिवारी ने 2-2 विकेट लिए। 138 रन का पीछा करते हुए सिटीहॉक्स ने बिना कोई विकेट खोए आसान से रन चेज किया और पहला मुकाबला आसानी से जीत लिया। कार्यक्रम में कोच श्याम शर्मा व अन्य युवा मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के आयोजक विष्णु कुमार ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा वर्ग मौजूद था।