ग्रेटर नोएडा की एटीएस प्रिस्टीन सोसाइटी के एक फ्लैट में सोमवार सुबह एक (19 वर्षीय) युवती का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना सुबह डॉयल-112 के माध्यम से थाना नॉलेज पार्क पुलिस को मिली। सूचना के आधार पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा की एटीएस प्रिस्टीन सोसाइटी के एक फ्लैट में सोमवार सुबह एक (19 वर्षीय) युवती का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना सुबह डॉयल-112 के माध्यम से थाना नॉलेज पार्क पुलिस को मिली। सूचना के आधार पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान सोनम (19 वर्ष) पुत्री रामपाल सिंह, निवासी ग्राम बासखेड़ा, थाना अटरिया, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक वर्ष से एटीएस प्रिस्टीन सोसाइटी में रहने वाले प्रशांत सिंह एवं उनकी पत्नी के यहां घरेलू सहायिका (मेड) के रूप में कार्य कर रही थी। सोनम प्रशांत सिंह के फ्लैट में बने सर्वेंट रूम में रहती थी। Greater Noida News
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोनम ने 26/27 जुलाई की रात अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मृतका के परिजन और बहन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मृत्यु के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर या शिकायत दी जाती है, तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Greater Noida News
विज्ञापन