
Greater Noida (चेतना मंच)। मशहूर सेंचुरी प्लाई बोर्ड कंपनी के नाम से नकली प्लाई बोर्ड बेच रहे दुकानदार को थाना बिसरख पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सेंचुरी प्लाई बोर्ड कंपनी के नकली 26 प्लाई बोर्ड बरामद हुए हैं।
सेंचुरी प्लाईबोंड कंपनी की अधिकृत प्रतिनिधि चेतना खन्ना ने थाना बिसरख पुलिस को सूचना दी कि रोज मार्केट गौर सिटी में उनकी कंपनी के नाम पर नकली प्लाई बोर्ड बेचे जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यहां एक दुकान पर छापा मारा तो 26 नकली प्लाई बोर्ड बरामद हुए। नकली प्लाई बोर्ड पर सुपरवुड सेंचुरी कंपनी की मोहर लगी हुई थी।
मौके पर मौजूद दुकानदार शहाबुद्दीन पुत्र अजीज को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह प्लेन प्लाई बोर्ड मंगवा कर उस पर सुपरवुड सेंचुरी प्रिंट कर बेचता है। नकली प्लाईवुड पर सेंचुरी कंपनी की मोहर लगी होने पर ग्राहक आसानी से उसे खरीद लेते थे और उसे मोटा मुनाफा होता था। चेतना खन्ना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
Read More - होटल मालिक की दबंगई, नौकरों के साथ मिलकर कर दी 3 युवकों की पिटाईग्रेटर नोएडा के उद्योग केंद्र स्थित खिलौने बनाने वाली कंपनी से सामान चोरी करने के आरोप में तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चोरी के माल को बेचने जा रहे थे इस दौरान कंपनी मालिक ने उन्हें धर दबोचा। गामा-2 सेक्टर निवासी राहुल यादव ने बताया कि उद्योग केंद्र में उनकी खिलौने बनाने की फैक्ट्री है। कुछ दिनों से उनकी कंपनी से सामान चोरी हो रहा था। उन्होंने जब अपने स्तर पर पता लगाया तो जानकारी मिली कि कंपनी में ही कार्यरत रामवीर, रामबाबू अपने साथी वीरेंद्र के साथ मिलकर कंपनी में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
रविवार की शाम पता चला कि तीनों आरोपी कंपनी से चोरी किए गए सामान को बेचने के लिए न्यू हॉलैंड कंपनी के पास खड़े हुए हैं। इस सूचना पर वह अपने साथी विकास यादव को लेकर मौके पर पहुंचे और तीनों को चोरी के माल सहित पकड़ लिया। तीनों आरोपियों को चोरी के माल सहित पकडऩे बाद उन्हें थाना ईकोटेक-3 के हवाले कर दिया गया। थाना ईकोटेक-3 प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। Greater Noida News