Greater Noida Authority- सड़कों पर आवारा घूमने वाले गोवंशो की सुरक्षा को लेकर प्राधिकरण द्वारा किए गए कड़े इंतजाम
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा सड़कों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों के लिए किया गया सुरक्षा इंतजाम
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:24 PM
Greater Noida Authority- सड़कों पर खुलेआम घूमने वाले आवारा मवेशी लोगों की परेशानी के कारण तो बने हुए हैं, साथ में यू सड़कों पर खुलेआम घूमने से इनकी जान को भी खतरा बना हुआ है। सड़कों पर घूमने वाले यह मवेशी आए दिन आने जाने वाले वाहनों से दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। इनके सड़कों पर खुलेआम घूमने से यातायात बाधित होता ही है साथ में इनकी जान को भी खतरा बना रहता है। ऐसे में अब इनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) द्वारा ठोस कदम उठाया गया है।
सड़कों पर आवारा घूम रहे मवेशियों को पकड़ने के लिए प्राधिकरण द्वारा दो नए कैटल वाहन खरीदे गए हैं। प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण और एसीईओ दीप चंद्र द्वारा नए कैटल वाहनों का शुभारंभ किया गया।
कैटल वाहनों में है ये सुविधाएं -
प्राधिकरण द्वारा खरीदे गए नहीं कैटल वाहनों (Cattle Vehicle) में पहले से भी अधिक सुविधाएं दी गई हैं। इसमें हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म लगा हुआ है जिसकी मदद से मवेशियों को आसानी पूर्वक गाड़ी पर चढ़ाया जा सकता है। इस कैटल वाहन की मदद से सड़कों पर आवारा घूमने वाले गोवंश को गौशाला भेजा जाएगा। इसके लिए अलग-अलग टीमें भी तैयार की गई है। तैयार की गई दोनों टीमों का काम आवारा घूम रहे गोवंशो को पकड़कर गौशाला पहुंचाने के साथ साथ जख्मी गोवंशो का इलाज करना भी है।
आवारा मवेशियों की सूचना के लिए करे इन नंबरों पर फोन-
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के जन स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ सलिल यादव ने बताया है कि यदि किसी व्यक्ति को सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंश दिखाई दे तो वो कैटल वाहन पर तैनात चालक राहुल (मोबाइल नंबर - 7503607847) व दूसरे कैटल वाहन पर तैनात चालक शिव भाटी (मोबाइल नंबर - 9718542072) को फोन कर सूचना दें। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर गोवंशो को पकड़ने का काम करेगी।