कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्य, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्यों को अपने कार्यों में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Greater Noida News : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राधिकरण परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उनके विचारों, आदर्शों और देश के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। Greater Noida News
कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने महात्मा गांधी के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में थे। एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने देशवासियों को आजादी के आंदोलन से एक सूत्र में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों को केवल पढ़ना या सुनना पर्याप्त नहीं है। उनके विचारों को समझकर व्यवहार में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। Greater Noida News
प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक ने महात्मा गांधी और पंडित लाल बहादुर शास्त्री के जीवन को देशसेवा की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि दोनों महान नेताओं ने सादगी, सत्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन का आधार बनाया। उनके जीवन मूल्यों से आज भी प्रेरणा लेने की जरूरत है। Greater Noida News
कार्यक्रम में मौजूद अन्य अधिकारियों ने भी गांधी और शास्त्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि दोनों नेताओं के विचार वर्तमान समय में भी समाज और देश को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन और कार्यों में अपनाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक सेवा से जुड़े लोगों के लिए सत्य, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्यों का विशेष महत्व है। Greater Noida News
कार्यक्रम का संचालन ओएसडी अर्चना द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, ओएसडी लवगीत कौर, ओएसडी अजय शर्मा, पीजीएम संदीप चंद्रा, डीजीएम वित्त सुधीर कुमार गंगवार, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार गौतम, वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल समेत प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण परिसर में गांधी और शास्त्री के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों को कार्यशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। Greater Noida News
विज्ञापन