
आज से ऑटो एक्सपो-2023 (Auto Expo-2023) के लिए आम लोग ऑनलाइन टिकट खरीद कर ऑटो एक्सपो विजिट कर सकते हैं, लेकिन आज बिजनेस आवर्स में टिकट की कीमत महंगी है। इसके लिए बुक माय शो के माध्यम से 750 रुपये में टिकट खरीदा जा सकता है। वहीं कल से यानी कि 14 जनवरी से जनरल पब्लिक कैटेगरी में ऑनलाइन टिकट की कीमत 475 रुपये तय की गई है। 14 और 15 जनवरी के लिए ऑटो एक्सपो का समय 11 से 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। 16 से 17 जनवरी को ये समय 11 से 7 बजे तक रखा गया है। 18 जनवरी को ये वक्त 11 से 6 बजे तक होगा। ऑटो एक्सपो में एंट्री क्लोजिंग टाइम के एक घंटे पहले बंद कर दी जाएगी। वहीं हॉल में ये एंट्री के क्लोजिंग टाइम के 30 मिनट पहले बंद किया जाएगा।