
Greater Noida (चेतना मंच)। थाना सूरजपुर क्षेत्र के एस प्लेटिनम सोसायटी में रहने वाले बी-टेक के छात्र की संदिग्ध मौत हो गई। गंभीर स्थिति में परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला प्रशांत पुत्र पवन कुमार एस प्लेटिनम सोसायटी में रह रहा था। प्रशांत बीटेक सैकेंड ईयर का छात्र था। गत 12 अप्रैल को गंभीर स्थिति में परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान गुरुवार शाम को प्रशांत ने दम तोड़ दिया। आशंका जताई जा रही है कि प्रशांत ने जहरीला पदार्थ खा लिया था जिस कारण उसकी मौत हुई है। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप का कहना है कि मौत के कारणों का पता जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके अलावा एस प्लेटिनम सोसायटी में उसके पड़ोसियों व परिजनों से भी बातचीत कर मौत के कारणों का पता लगाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।