
Greater Noida (चेतना मंच)। सूरजपुर में चल रहे ऐतिहासिक प्राचीनकालीन बाराही मेला-2023 में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोगों को बेहद आकर्षित कर रही हैं। मेले के छठें दिन राधे स्नेह विद्या निकेतन सूरजपुर के बच्चों द्वारा गीत संगीत और नृत्य की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। रागनियों के रंगारंग कार्यक्रमों में बले भाटी एंड पार्टी के कलाकारों ने एक से बढ कर एक रागनियों की प्रस्तुति देते हुए खूब वाहवाही लूटी।
मेले में लगे सांस्कृतिक मंच से पायल चौधरी और शिवानी सिकंद्राबादी ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देते हुए खूब धमाल मचाया। प्रीति चौधरी और बले भाटी ने 'महाभारत के किस्से अर्जुन- ब्रहनल्ला और उत्तरा कुमारी के संवाद से- गउ घेर ली जंगल में, म्हारा ग्वाला मार भगाया' रागनी प्रस्तुत की। जब कि अजय भडाना और प्रीति चौधरी ने महाभारत के किस्से के द्रौपदी और अर्जुन संवाद से- 'पटरे उपर पैर रखले, तू मत नंदलाल उठायो' और कथा तारा रानी प्रंसग से राजा हरिश्चंद और तारा रानी संवाद को लेकर रागनियां प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इसके साथ ही कई सवाल जवाब की भी रागनियां प्रस्तुत की गईं।
[caption id="attachment_81565" align="alignnone" width="700"]
Greater Noida[/caption]
कार्यक्रम में शिव मंदिर मेला समिति के संरक्षक राजवीर भगतजी, सूरजपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश शर्मा, श्रीमद भागवत कथा वाचिका धर्मेश शास्त्री मुख्य अतिथि और विशिष्ठ के रूप में उपस्थित रहे। शिव मंदिर मेला समिति के अध्यक्ष धर्मपाल भाटी, महासचिव ओमवीर बैंसला, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल, मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिजेंद्र ठेकेदार और टेकचंद्र प्रधान, सतपाल शर्मा एडवोकेट, दीपक भाटी एडवोकेट, सुधीर भाटी, परमजीत भाटी,विनोद पंडित तेल वाले, विनोद सिकंद्राबादी, रघुवीर जेसीबी वाले आदि ने मुख्य और विशिष्ठ अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
शिव मंदिर मेला समिति के अध्यक्ष धर्मपाल भाटी ने बताया कि ऐतिहासिक प्राचीनकालीन बाराही मेला-2023 के नौंवे दिन, 13 अप्रैल-2023 को उत्तर प्रदेश सरकार के वन पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिर्वतन राज्य मंत्री केपी मलिक मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। साथ ही दिल्ली भाजपा प्रदेश मंत्री लक्की चौधरी और कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता विशिष्ठ अतिथि के रूप में मेले में शिरकत करेंगे।
मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा ने बताया कि कल हरियाणा और राजस्थान के कलाकारों तथा ग्रीन ग्रेटर नोएडा स्कूल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। जब कि रात्रिकालीन रागनियों के रंगारंग कार्यक्रमों में राजबाला एंड पार्टी के कलाकारों कर्मवीर बैंसला, बलराम बैंसला, रविंद्र बैंसला, भूलेराम भरानपुर, मीनू चौधरी,पायल चौधरी, कल्पना और कविता चौधरी द्वारा खास प्रस्तुतियां दी जाएंगी। Greater Noida