
Greater Noida : सूरजपुर के प्राचीन ऐतिहासिक बाराही मेला-2023 के लिए भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के दौरान हवन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुरोहित आचार्य सुमित शुक्ला ने संपन्न कराया। यज्ञ ब्रह्मा के रूप में महंत स्वामी ब्रहम गिरी जी महाराज रहे, जबकि शिव मंदिर मेला समिति के अध्यक्ष चौधरी धर्मपाल भाटी प्रधान ने यज्ञमान के रूप में आहूति दी।
इस अवसर पर शिव मंदिर मेला समिति अध्यक्ष चौधरी धर्मपाल भाटी प्रधान ने कहा कि सूरजपुर में हर वर्ष लगने वाला प्राचीन बाराही मेला इस बार 5 अप्रैल से लेकर 16 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा और जिसकी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
मेला समिति महामंत्री ओमवीर बैंसला ने कहा कि बाराही मेला की तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही हैं। यहां प्राचीन मंदिरों की रंगाई पुताई कर प्रति वर्ष की भांति सजाया जा रहा है।
इस मौके पर मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा, शिव मंदिर मेला समिति के संरक्षक श्रीचंद भाटी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिजेंद्र ठेकेदार, व्यवस्थापक रवि भाटी, सह व्यवस्थापक भीम खारी, सह व्यस्थापक तोलाराम, सह व्यवस्थापक लीलू भगतजी, सह व्यवस्थापक धर्मवीर तंवर,सह मीडिया प्रभारी राजवीर शर्मा और सदस्यों के रूप में रूपेश चौधरी, अनिल कपासिया,राजपाल भडाना, महाराज सिंह उर्फ पप्पू, प. राजेश ठेकेदार, सुभाष शर्मा तथा केडी गुर्जर, अमित भाटी, हरीश नागर, अनिल भाटी आदि पदाधिकारी और गणमान्यजनों ने भी (यज्ञ) हवन में आहूतियां दीं।