विज्ञापन
क्रिकेट प्रेमियों के लिए ग्रेटर नोएडा से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ग्रेटर नोएडा शहर के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार बिग क्रिकेट लीग (BCL) का आयोजन होने जा रहा है।

Greater Noida News : क्रिकेट प्रेमियों के लिए ग्रेटर नोएडा से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ग्रेटर नोएडा शहर के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार बिग क्रिकेट लीग (BCL) का आयोजन होने जा रहा है। 3 जून से 13 जून तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में दुनिया के कई दिग्गज क्रिकेटर मैदान पर अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे। खास बात यह है कि सभी मुकाबलों का आनंद दर्शक बिना किसी टिकट शुल्क के ले सकेंगे। Greater Noida News
बिग क्रिकेट लीग में भारतीय क्रिकेट के चर्चित चेहरे शिखर धवन और हरभजन सिंह के अलावा वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रॉस टेलर, श्रीलंका के दिग्गज तिलकरत्ने दिलशान और थिसारा परेरा जैसे कई नामी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी टूर्नामेंट को और रोमांचक बनाने वाली है। Greater Noida News
आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगिता के सभी मुकाबलों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए खेल परिसर और उसके आसपास विशेष तैयारियां की जा रही हैं, ताकि दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भी इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एन.जी. रवि कुमार के निर्देश पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) प्रेरणा सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाओं को तय समय के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। Greater Noida News
बिग क्रिकेट लीग के मुख्य संरक्षक पुनीत सिंह के अनुसार, ऑनलाइन ट्रैवल टेक कंपनी EaseMyTrip के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में छह फ्रेंचाइजी टीमें टी-20 प्रारूप में कुल 18 मुकाबले खेलेंगी। लीग की मौजूदा चैंपियन टीम मुंबई मरींस है, जो अपने खिताब की रक्षा के इरादे से मैदान में उतरेगी। टूर्नामेंट को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए इसके मुकाबलों का सीधा प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग 25 से अधिक देशों में की जाएगी। इससे ग्रेटर नोएडा को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है। Greater Noida News
बिग क्रिकेट लीग के कमिश्नर और पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर का कहना है कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अनुभवी और विश्वस्तरीय क्रिकेटरों के साथ खेलने का अवसर प्रदान करना है। इससे नई प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने और बड़े मंच तक पहुंचने का सुनहरा मौका मिलेगा। Greater Noida News
विज्ञापन