बड़ी खबर : जेवर एयरपोर्ट के पास लगेगी भगवान शिव की सबसे ऊंची प्रतिमा
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 04:05 AM
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा शहर के पास बन रहे जेवर एयरपोर्ट के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है । खबर आई है कि ग्रेटर नोएडा के पास निर्मित हो रहे जेवर एयरपोर्ट की ठीक बगल में भगवान शिव की एक भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी । ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्थापित होने वाली भगवान शिव की यह मूर्ति दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति होगी । इस मूर्ति को स्थापित करने की अनुमति उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही दे चुके हैं । यहां यह बताना भी जरूरी है कि CM योगी भगवान शिव के साधक, उपासक भगवान शिव के मार्ग पर चलने वाले योगी हैं ।
दुनिया की सबसे ऊंची शिव की प्रतिमा:
गौरतलब है कि अभी तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योग परिसर में भगवान शिव की सबसे ऊंची 112 फीट की प्रतिमा स्थापित है। आदि योगी की 112 फीट की ये प्रतिमा पूरे विश्व में शिव जी की सबसे ऊंची प्रतिमा है, लेकिन अब जेवर एयरपोर्ट के नजदीक आदि योगी की प्रतिमा से भी दो गुना अधिक ऊंचाई की, 260 फीट ऊंची शिव जी की प्रतिमा स्थापित होने वाली है। ये ग्रेटर नोएडा की बड़ी उपलब्धियों में से एक है।
Greater Noida: शिव जी की सबसे ऊंची प्रतिमा के लिए मिली सीएम योगी आदित्यनाथ की सहमति :
प्राप्त जानकारी के अनुसार जेवर एयरपोर्ट के नजदीक शिवजी की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति मिल चुकी है, हालांकि एयरपोर्ट के नजदीक होने की वजह से प्रतिमा स्थापित करने के लिए विमानन मंत्रालय से भी अनुमति लेना आवश्यक है, जिसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जानकारी के लिए बता दें जेवर एयरपोर्ट के नजदीक शिवजी की बड़ी प्रतिमा बनाने का प्रस्ताव ईशा फाउंडेशन द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया गया है। ईशा फाउंडेशन वहीं संस्था है जिसने तमिलनाडु के कोयंबटूर में आदि योगी की 112 फीट की प्रतिमा की स्थापना की है। फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने मूर्ति स्थापना के विषय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खास बातचीत भी की।
नोएडा में शिव जी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए फाउंडेशन ने सरकार से 200 एकड़ जमीन की मांग की है, जिसके लिए जेवर एयरपोर्ट के करीब स्थित अमरपुर पलाका गांव का चयन किया गया है।
ग्रेटर नोएडा में शिव जी की 260 फीट ऊंची प्रतिमा :
जेवर एयरपोर्ट के नजदीक शिवजी की 260 फीट ऊंची प्रतिमा बनाने के लिए सर्वप्रथम विमानन मंत्रालय की अनुमति हेतु वार्तालाप के निर्देश दिए जा चुके हैं। खबरों के मुताबिक विमानन मंत्रालय द्वारा प्रतिमा की ऊंचाई को लेकर मौखिक सहमति दी जा चुकी है। अभी लिखित अनुमति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
दिल्ली नोएडा का दम घोटने वाली पराली का इस IAS ने किया पक्का इलाज