बाइक सवार बदमाशों का आतंक, राह चलते लोगों से की लूटपाट
Greater Noida
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
23 Oct 2024 07:19 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में अपराधी बैखोफ हो कर अपराधों को अंजाम दे रहे है। बीतेे कुछ दिनों से अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवार बदमाश लोगों के साथ लूटपाट कर रहे है। बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों से मोबाइल फोन लूटा और फरार हो गए। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानें पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी में रहने वाले प्रभात कुमार शर्मा ने थाना बिसरख में मोबाइल लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभात कुमार शर्मा का कहना है कि वह शाम के समय गौर सिटी स्थित दादा-दादी पार्क के पास से जा रहा था। इस दौरान पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उससे मोबाइल फोन लूट लिया। प्रभात कुमार शर्मा ने बदमाशों का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें हाथापाई कर बाइक पर सवार होकर फरार कर दिया गया।
तो दूसरी खबर थाना सेक्टर-58 क्षेत्र से सामने आई है। जहां बाइक सवार बदमाश ने एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया। सेक्टर-12 के वी ब्लॉक में रहने वाले रोहित परमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रोहित परमार ने रिपोर्ट में बताया कि वह 8 सितंबर की सुबह करीब 4:30 बजे अपने ऑफिस से घर लौट रहा था। सेक्टर-57 स्थित नेक्सा सर्विस मोटर क्राफ्ट के पास बाइक सवार ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गया। पुलिस ने दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ऐसें मामलों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को कड़े कदम उठाने चहिए। Greater Noida