विज्ञापन

Greater Noida / रमाकांत पांडेय। उत्तर प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनाव में एक बार फिर से भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जनता का विश्वास जीतने में कामयाब होगी। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष विपुल त्यागी ने एक विशेष बातचीत के दौरान कही है। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव विकास एवं माफियाओं के खिलाफ हो रही कार्यवाही पर केंद्रित है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साहस एवं जनता की भलाई के लिए माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की है। उसको लेकर आज पूरे प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री की सराहना कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद जनता को माफियाओं से मुक्ति मिली है। लेकिन विपक्ष को यह कार्यवाही रास नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष समय-समय पर पार्टी पर अनर्गल आरोप लगाकर बदनाम करने की साजिश करता रहता है।
विपुल त्यागी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के करनी एवं कथनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वही करती है। आज स्थिति यह है कि रात हो या दिन आम व्यक्ति कहीं भी जा सकता है और कहीं आ सकता है। किसी भी व्यक्ति को भय नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त करने का काम किया है उसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। त्यागी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगर पालिका नगर निगम नगर पंचायतों के चुनाव में प्रचंड बहुमत प्राप्त करेंगी।
विज्ञापन