Greater Noida : प्रेमी की पत्नी कर रही ब्लैकमेल, फोटो व वीडियो के लिए मांगे 50 हजार
Bulandshahr News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 04:56 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। पूर्व प्रेमी की पत्नी द्वारा एक महिला को ब्लैकमेल करने तथा उसे सोशल मीडिया पर बदनाम करने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पूर्व प्रेमी की पत्नी ने उसे सोशल मीडिया पर इतना बदनाम कर दिया है कि उसने घर से निकलना बंद कर दिया है।
Greater Noida पीडि़ता ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट
थाना बिसरख क्षेत्र के ग्राम रोजा जलालपुर की वीआईपी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका बल्लभगढ़ फरीदाबाद हरियाणा निवासी एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान उसके कुछ अंतरंग पलों की फोटो और वीडियो प्रेमी के फोन में थी।
सोशल मीडिया में पूर्व प्रेमिका को कर डाला बदनाम
कुछ समय पूर्व प्रेमी की शादी कहीं और हो गई। शादी होने के बाद उसने सारे संबंध तोड़ लिए। शादी के कुछ समय बाद प्रेमी की पत्नी को उनके पूर्व प्रेम संबंधों के बारे में जानकारी हुई। महिला ने बताया कि गत 24 सितंबर 2022 को उसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने प्रेमी के साथ की फोटो व वीडियो के बारे में बताकर उससे 50 हजार रूपए की मांग की।
फोटो व वीडियो के लिए मांगे 50 हजार रूपए
पैसे ना देने पर फोन करने वाले ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद कई दिनों तक उसके पास कॉल आती रही जिस पर उसने एक फोन नंबर को ब्लॉक कर दिया। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि प्रेमी की पत्नी उसे फोन कर ब्लैकमेल कर रही थी। कुछ दिनों बाद प्रेमी के साथ की उसकी आपत्तिजनक फोटो उसके परिजनों व प्रेमी के कांटेक्ट लिस्ट के लोगों के पास भेज दी गई हैं। पीडि़ता का आरोप है कि सोशल मीडिया पर भी उसकी फोटो अपलोड कर दी गई हैं। इस कारण व मानसिक रूप से परेशान हो गई है। महिला ने कहा कि जबसे उसके फोटो वायरल में तब से उसने घर से निकलना बंद कर दिया है क्योंकि उसे बदनामी का सामना करना पड़ रहा है।