Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा टेबल टेनिस अकादमी ने बोधि तरु इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय ओपन टूर्नामेंट का आयोजन किया। टेबल टेनिस ओपन टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर जीत हासिल की।
दो दिवसीय ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट के पहले दिन खिलाड़ियों ने अंडर 11, 13, 15 तथा अंडर 17 श्रेणी में हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के दूसरे दिन मेन्स ओपन सिंगल्स और डबल्स मैच हुए। इन मैच में खिलाड़ियों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। मेन्स सिंगल मैच में आशीष तिवारी तथा मेन डबल्स मैच में आशु और शिवम ने अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर जीत हासिल की।
अंडर 11 मुकाबले में सानवी बंसल, अंडर 13 तथा अंडर 15 में धृत्यमान पांडेय ने जीत हासिल की।
बोधि तरु इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन के एम पांडेय ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।