
Greater Noida News : रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर अल्फा वन कार्यकारिणी के सदस्यों पदाधिकारियों ने रविवार को वन महोत्सव के उपलक्ष में सबसे पहले अल्फा वन सामुदायिक केंद्र में पौधारोपण किया। इसके बाद आयोजित बैठक में सेक्टर की समस्या पर विचार किया गया।
अल्फा वन स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित बैठक सेक्टर की सफाई व्यवस्था को लेकर निवासियों में काफी रोष प्रकट किया। कहा कि आवारा पशुओं को लेकर समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। साथ ही गार्बेज की नई एजेंसी प्राधिकरण ने लगाई है जोकि सही प्रकार से कार्य नहीं कर पा रही है। सेक्टर में अवैध तरीके से पीजी गेस्ट हाउस लोगों ने घर में खोले हैं और पुलिस प्रशासन व प्राधिकरण का इन पर कोई रोक टोक नहीं है।
बैठक में बताया गया कि सेक्टर के अभी तक नालियों की सफाई भी नहीं हो पाई है। जगह जगह ढक्कन टूटे पड़े हैं। सीवर की लाइन पुरानी होने के साथ जगह जगह डैमेज होती जा रही है जिससे आए दिन सीवर ओवरफ्लो की समस्या बढ़ रही है। सेक्टर में सेक्टर में 18 मीटर पर नालियों का कार्य होने के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। प्राधिकरण को जल्दी से जल्दी बनवाने की मांग की है।
बैठक की अध्यक्षता आरडब्लूए के संरक्षक सुशील नागर और जितेन्द्र भाटी ने की। संचालन संस्था अध्यक्ष शेर सिंह भाटी ने किया। संरक्षक सुशील नागर, जितेंद्र भाटी, कृष्णपाल भाटी, महासचिव संजय नागर, संयुक्त महासचिव राजेंद्र नगर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार नागर, रघुराज भाटी, एडवोकेट एलपी गुप्ता, संजय शर्मा, श्रीपाल फौजी, श्रीमती ज्योति सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
#GreaterNoidaLatestNews #GreaterNoidaHindiNews #BreakingNewsInGreater Noida# GreaterNoidaTodayNews