Greater Noida Breaking : 12 घंटे से लापता युवक की लाश गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास मिली, परिजनों ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे जाम किया
Greater Noida Breaking
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:44 AM
Greater Noida Breaking : दनकौर थाना क्षेत्र स्थित अट्टा गुजरान में दानवीर नाम का एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। दानवीर ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 9:00 उनके बेटे दिलीप कुमार का दोस्त राहुल और शमशाद उनके घर पर आया। यह दोनों अपने साथियों के साथ आए थे और उनके बेटे दिलीप को अपने साथ लेकर चले गए। रात 8:00 बजे राहुल ने बोला कि दिलीप हमारे साथ है, लेकिन उसके बाद राहुल का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया
पीड़ित परिजनों द्वारा रात भर उनके बेटे को ढूंढा गया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली अगले दिन पुलिस द्वारा सोनकर गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास लाश मिलने की जानकारी दी घटना से गुस्साए लोगों ने ईस्टर्न पेरीफेरल पर लगाया जाम
Greater Noida Breaking : पेरीफेरल पर लगाया जाम
थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया विश्वविद्यालय के पास एक व्यक्ति सड़क किनारे मृत पड़ा हुआ मिला था। मृतक के सिर व शरीर पर चोट के निशान हैं। थाना दनकौर पुलिस सड़क दुर्घटना में उक्त व्यक्ति की मौत होने की आशंका जता रही है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि गलगोटिया विश्वविद्यालय के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति लहूलुहान स्थिति में पड़ा हुआ है। उसके पास ही बाइक व मोबाइल फोन भी पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान अट्टा गुजरान निवासी दिलीप कुमार पुत्र दानवीर के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। थाना प्रभारी ने आशंका जताई कि दिलीप कुमार की बाइक डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिरी जिस कारण उसके सर में गंभीर चोटें आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा उक्त संबंध में परिवारीजन व कुछ अन्य लोगों द्वारा शव को हाइवे पर ले जाया गया था, थाना दनकौर पुलिस द्वारा तत्काल सभी लोगों को समझाकर वापस भेज दिया है। वर्तमान में यातायात सामान्य चल रहा है। प्रकरण के संबंध में थाना दनकौर पुलिस द्वारा अन्य जांच/आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Greater Noida Breaking : 12 घंटे से लापता था युवक
उक्त संबंध में परिवारीजन व कुछ अन्य लोगों द्वारा शव को हाइवे पर ले जाया गया था, थाना दनकौर पुलिस द्वारा तत्काल सभी लोगों को समझाकर वापस भेज दिया है। वर्तमान में यातायात सामान्य चल रहा है। प्रकरण के संबंध में थाना दनकौर पुलिस द्वारा अन्य जांच/आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।Greater Noida Breaking