विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हंसती-खेलती हुई दुल्हन दीपिका को दहेज के दानव ने मार डाला। ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गाँव में 14 महीने पहले दुल्हन बनकर आई दीपिका ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी है। आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं नहीं है बल्कि दीपिका की हत्या की गई है।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हंसती-खेलती हुई दुल्हन दीपिका को दहेज के दानव ने मार डाला। ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गाँव में 14 महीने पहले दुल्हन बनकर आई दीपिका ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी है। आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं नहीं है बल्कि दीपिका की हत्या की गई है। 14 महीने के वैवाहिक जीवन में दीपिका को दहेज के लिए इतना टॉचर्र किया गया कि उसने अपनी जान देना ही उचित समझा। दीपिका के माता-पिता ने उसकी शादी में पूरे एक करोड़ रुपए खर्च किए थे। दहेज के लोभी ससुरालवालों का पेट एक करोड़ रूपए से भी नहीं भरा। Greater Noida News
पूरे ग्रेटर नेाएडा क्षेत्र में दीपिका की मौत चर्चा का विषय बन गई है। ग्रेटर नोएडा का हर नागरिक दीपिका की ससुरालवालों को दहेज के दानव बता रहे हैं। दीपिका की मौत की यह दर्दनाक घटना ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव की है। मृतका दीपिका मूल रूप से बादलपुर थाना क्षेत्र के कुड़ी खेड़ा गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब 14 महीने पहले जलपुरा निवासी हृतिक के साथ हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर दीपिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा था। दीपिका के पिता संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी में करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे। इतना ही नहीं, दहेज में एक लग्जरी एसयूवी गाड़ी भी दी गई थी। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें खत्म नहीं हुईं। आरोप है कि शादी के बाद भी दीपिका पर लगातार अतिरिक्त नकदी और फॉर्च्यूनर कार लाने का दबाव बनाया जा रहा था। Greater Noida News
परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन दीपिका ने अपने पिता को फोन कर बताया था कि उसके साथ मारपीट की जा रही है और दहेज के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पिता अपनी बेटी को समझाने और मामला शांत कराने ससुराल भी पहुंचे थे। लेकिन देर रात उन्हें सूचना मिली कि दीपिका छत से गिर गई है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। जब परिवार अस्पताल पहुंचा तो दीपिका की मौत हो चुकी थी। दीपिका के परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है। परिवार का दावा है कि दीपिका के शरीर पर चोट के कई निशान थे। आरोप लगाया गया कि ससुराल वालों ने पहले उसकी पिटाई की और बाद में तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। Greater Noida News
सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शैलेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही इकोटेक-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के परिजनों की शिकायत पर दहेज उत्पीडऩ और आत्महत्या के लिए उकसाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृतका के पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। ग्रेटर नोएडा और नोएडा क्षेत्र में हाल के दिनों में महिलाओं की संदिग्ध मौतों और दहेज उत्पीडऩ के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। कुछ दिन पहले ही दादरी क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया था, जिसमें परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने समाज में दहेज प्रथा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। Greater Noida News
विज्ञापन