
Greater Noida (चेतना मंच)। थाना बीटा-2 में सुप्रीम कोर्ट के एक अधिवक्ता ने अपने भाई व भतीजों के खिलाफ फोन पर गाली-गलौज कर धमकी देने व प्रॉपर्टी हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि उसका भाई उसके हिस्से की प्रॉपर्टी को हड़पने के उद्देश्य से उसके भीतर डर पैदा करने का प्रयास कर रहा है।
ग्रेटर नोएडा में रहने वाले अधिवक्ता मधु मुकुल त्रिपाठी ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि बेंगलुरु (कर्नाटक) में रहने वाले उसके भाई अनिल कुमार व भाभी के अमानवीय व्यवहार तथा प्रताडऩा की वजह से उन्होंने वर्ष 1984 में घर छोड़ दिया था। उस वक्त उनके फूफा की मध्यस्थता में उनकी माता द्वारा छोड़े गए स्वर्ण आभूषणों के तीन हिस्से किए गए।
अधिवक्ता के मुताबिक उनके तथा उनकी छोटी बहन के हिस्से को उनके बड़े भाई अनिल कुमार ने यह कहकर अपने पास रख लिया कि यह जेवरात उनके विवाह तक सुरक्षित रहेंगे। विवाह के समय इन जेवरातों को वह खुद उन्हें सौंप देंगे। इसके बाद उनके भाई अनिल कुमार ने षड्यंत्र करते हुए उन्हें आभूषण नहीं दिए। वर्ष 2009 में जब उन्होंने शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया तो पता चला कि उसके भाई अनिल ने चाचा के लडक़े के साथ मिलकर उनके खिलाफ झूठी एफआईआर करवा रखी है।
अधिवक्ता का आरोप है कि वह अपनी पुश्तैनी जमीन जायदाद में हिस्सा ना लें। इसलिए उनका भाई अनिल व भतीजे मनीष उर्फ टिंकू व दीपक उर्फ टोनी उसे उसे लगातार फोन पर कॉल कर तथा व्हाट्सएप मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी देकर प्रताडि़त कर रहे हैं। अधिवक्ता के मुताबिक गत 28 जुलाई को उनके वकीलों ने उन्हें फोन कर गालियां और जान से मारने की धमकी दी। Greater Noida News