Greater Noida : सेना के मेजर को बिल्डर ने 12 साल बाद भी नहीं दिया फ्लैट
Greater Noida
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:31 AM
Greater Noida : (चेतना मंच) बिल्डरों द्वारा मकान, दुकान व प्लॉट के नाम पर लोगों के साथ जमकर ठगी की गई है। पैसा जमा कराने के बाद कई साल बीतने पर कई लोगों द्वारा बुक कराए गए फ्लैट की चाबी उनके हाथ में नहीं दी गई है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है।
Greater Noida : ठग बिल्डर ने सेना के सेवानिवृत्त मेजर से फ्लैट के नाम पर 31लाख रुपए रुपए ठग लिए। 12 साल बीतने के बाद भी सेवानिवृत्ति मेजर को न तो फ्लैट मिला और न ही उनके पैसे वापस मिले हैं। पीडि़त ने थाना बिसरख में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Greater Noida : बिल्डर को एक लाख रुपए की धनराशि दी
सेवानिवृत मेजर प्रशांत वीर सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने 25 फरवरी 2011 को कोनोइश्योर बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-1 स्थित प्रोजेक्ट में एक फ्लैट बुक कराया था। बुकिंग के दौरान उन्होंने बिल्डर को एक लाख रुपए की धनराशि दी थी। बुकिंग के दौरान उन्हें साढ़े 3 साल में फ्लैट पर कब्जा देने की बात कही गई थी। पीडि़त के मुताबिक उन्होंने बिल्डर के कहने पर उन्हें 31 लाख रुपए का भुगतान कर दिया।
Greater Noida : करीब 12 वर्ष का समय बीतने के पश्चात भी जब उन्हें फ्लैट पर कब्जा नहीं मिला तो उन्होंने बिल्डर से फ्लैट अथवा पैसे दिए जाने की मांग की। इस पर बिल्डर ने फ्लैट और पैसे देने से साफ इंकार कर दिया।
Greater Noida : सेवानिवृत्ति मेजर ने कोनोइश्योर बिल्डटेक के डायरेक्टर अरुण शर्मा, अनिल शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, भगवती प्रसाद सिंह, नवीन कुमार सिंह व अमित कुमार अग्रवाल के खिलाफ थाना बिसरख में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी का कहना है कि यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।