ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बाबा का बुलडोजर आगामी कांवड़ यात्रा को सुचारू रूप से पूरा कराने के मकसद से चलाया गया। नोएडा पुलिस कमिश्नरी के मीडिया सेल ने बताया कि नोएडा पुलिस तथा प्रशासन सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बाबा का बुलडोजर चलाने का बड़ा एक्शन किया गया है। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बाबा का बुलडोजर आगामी कांवड़ यात्रा को सुचारू रूप से पूरा कराने के मकसद से चलाया गया। नोएडा पुलिस कमिश्नरी के मीडिया सेल ने बताया कि नोएडा पुलिस तथा प्रशासन सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में जीटी रोड पर बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान जीटी रोड के किनारे पर सड़क तक फैली दुकानों और अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें हटाया गया। प्रशासन की यह कार्रवाई बादलपुर पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की संयुक्त टीम ने की। अभियान के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। Greater Noida News
जानकारी के अनुसार, बादलपुर थाना क्षेत्र के सादोपुर गांव के पास जीटी रोड पर कई दुकानदारों ने सड़क तक अतिक्रमण कर रखा था। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी। प्रशासन ने पहले लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा और इसके बाद बुलडोजर से अवैध कब्जों को हटाया गया। गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें कांवड़ मार्गों का लगातार निरीक्षण कर रही हैं। जहां भी सड़क पर अतिक्रमण, गड्ढे या अन्य बाधाएं मिल रही हैं, उन्हें तत्काल हटाया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा मार्ग को पूरी तरह बाधामुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है और यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रखने की तैयारी की गई है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा पुलिस तथा जिला प्रशासन ने सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों से अपील की है कि वे स्वयं ही अवैध कब्जे हटा लें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने कहा है कि अगले दो दिन बाद एक बार फिर बड़े पैमाने पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को तोड़ा जाएगा। Greater Noida News
विज्ञापन