
Greater Noida: जेवर थाना क्षेत्र के ग्राम कानीगढ़ी में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट के दौरान एक पक्ष द्वारा चलाई गई गोली से महिला घायल हो गई। महिला के घायल होने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे दो आरोपियों को ग्रामीणों ने मौके पर ही दबोच लिया।
एडीसीपी दिनेश सिंह ने बताया कि ग्राम कानीगढ़ी निवासी हरकेश की गांव के ही सोनू से विवाद चल रहा था। पुराने विवाद के चलते सोमवार देर रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान सोनू व उसके भाई भीम पुत्र रामवीर ने हरकेश को निशाना बनाकर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। इस दौरान बीच-बचाव के लिए आई हरकेश की मां राजवती 55 वर्ष के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से राजवती घायल होकर गिर गई और लोगों में दहशत व्याप्त हो गई।
गोली चलाने के बाद तमंचा को हवा में हत्यारा कर मौके से फरार हो रहे सोनू व भीम को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ लिया। एडीसीपी ने बताया कि संघर्ष की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सोनू व भीम को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं। घायल राजवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। गोली चलने की घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल और तनाव बना है। मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
[video width="640" height="352" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Video-2023-01-30-at-9.30.45-PM.mp4"][/video]नोएडा ग्रेटर- नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।