
Greater Noida: सीएनजी पंप पर कार में पहले सीएनजी भरवाने को लेकर कुछ दबंगों ने कार सवार युवक की पिटाई कर दी। मारपीट के बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाना ईकोटेक-3 में दो नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्राम सादुल्लापुर निवासी प्रिंस नागर पुत्र ऋषि नागर ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह बीती शाम सेक्टर-130 मीटर रोड पर स्थित सीएनजी पंप पर अपनी कार में सीएनजी भरवाने गया था। वह सीएनजी की लाइन में लगा हुआ था। इस दौरान एक कार में आए कुछ युवकों ने उनके कार के आगे अपनी कार लगा दी।
इस बात का जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होता देखकर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद कार सवार चमन शर्मा पुत्र प्रवीण शर्मा व रिंकू पुत्र भूदेव तथा उसके साथी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Read More - Greater Noida नोएडा में बाइक सवार लुटेरों का आतंक, महिला से सोने की चेन लूटीदुकान के बाहर झगड़ा कर रहे कुछ लोगों को समझाना एक दुकानदार को खासा महंगा पड़ा। आरोपियों ने दुकानदार की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की और दबंगई दिखाते हुए उसके दुकान पर अपना ताला डाल दिया। पीडि़त ने थाना जेवर में 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मोहल्ला भटपुरा खत्रीवान जेवर निवासी जाकिर पुत्र शरीफ ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गत दिनों उसका भतीजा मोंटी व आफताब अपनी दुकान खोलने के लिए गये थे। इस दौरान वहां पर अनस, बिलाल, रहीस, इकलाख आदि एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे।
मोंटी ने आरोपियों से दुकान के सामने झगड़ा करने से मना किया तो वह बिफर उठे। चारों आरोपियों ने लाठी-डंडों से लैस होकर दुकान में घुसकर हमला बोल दिया। आरोपियों ने आफताब और मोंटी की जमकर पिटाई की। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकान में कांच की बोतल पर पत्थर बरसाए। इसके बाद आरोपियों ने उनके दुकान पर अपना ताला डाल दिया। आरोपी दुकान खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।