
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब सूरजपुर कस्बे में चलती बस में अचानक आग लग गई। यह बस स्थानीय कंपनी के स्टाफ को लेने जा रही थी। घटना के समय बस में केवल ड्राइवर ही मौजूद था। सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे बस पेट्रोल पंप के पास पहुंची ही थी कि अचानक सीएनजी किट में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग की लपटें उठ गईं। देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए बस से कूदकर अपनी जान बचाई। Greater Noida News
आग की सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट को तुरंत सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने भारी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। घटना स्थल पर कुछ समय के लिए अफरातफरी मची रही।
नोएडा कमिश्नरी के फायर ब्रिगेड विभाग ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्रांतर्गत निजी कंपनी की बस रजि0नं0- UP16MT3163 में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर फायर बिग्रेड की सहायता से आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। बस में चालक के अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति मौजूद नही था। कोई भी जनहानि नही हुई है। Greater Noida News