विज्ञापन
Greater Noida Crime News:

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के इकोटेक थाना क्षेत्र में गांव घरबरा के पास खड़ी स्कॉर्पियो में एक व्यक्ति का शव मिला। युवक की पहचान किराने के व्यापारी राहुल बिधूड़ी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच से यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, क्योंकि मृतक के हाथ में एक पिस्तौल थी, जिसमें एक खोखा कारतूस फंसा हुआ था।
पुलिस ने आशंका जताई है कि बिधूड़ी ने पिस्तौल से अपनी कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी होगी। हालांकि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने यह भी पता रही है कि मृतक ने वाकई खुद को चोट पहुंचाई थी या इसमें किसी तरह की साजिश शामिल है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। युवक के मानसिक व पारिवारिक स्थिति के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। Greater Noida News
मोबाइल फोन और पर्स भी बरामद
पुलिस के मुताबिक किराना व्यापारी अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ पी-4 में रहते थे और उसी क्षेत्र में उनकी दुकान भी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना स्थल से पुलिस को बिधुड़ी का मोबाइल फोन और पर्स भी बरामद हुआ है। जिनकी जांच की जा रही है। जानकरी के मुताबिक बिधुड़ी रविवार सुबह घर से यह कहकर निकले थे की कहीं काम से जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती जांच में मृतक के हाथ में पाई गई पिस्तौल अवैध प्रतीत हो रही है। इस बात की जांच की जा रही है कि उसे यह कहां से मिली। यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के वक्त गाड़ी में कोई और भी था क्या। पुलिस को शक है कि किराना व्यापारी ने दोपहर 2 बजे खुद को गोल मारी, काफी देर बाद रास्ते से गुजर रहे एक शख्स को यह सूचना दी। Greater Noida News
विज्ञापन