Greater Noida : कैंटर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, चालक की मौत
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:54 PM
Greater Noida: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर तेज गति में आ रहे कैंटर चालक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
Greater Noida News
मूल रूप से हरियाणा निवासी राजेश पुत्र साधुराम शुक्रवार को अपने ट्रैक्टर से सबमर्सिबल बोरिंग मशीन को बांध कर ले जा रहा था। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर लडपुरा गांव के पास पीछे से तेज गति में आ रहे एक कैंटर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर पलट गया और राजेश सिर के बल सडक़ पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट आने के कारण राजेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद चालक कैंटर को मौके पर ही छोडक़र फरार हो गया।
थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सडक़ किनारे हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।