ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तिलपता गोल चक्कर के पास अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने करीब चार फीट गहरे निर्माणाधीन नाले में जा गिरी।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तिलपता गोल चक्कर के पास अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने करीब चार फीट गहरे निर्माणाधीन नाले में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि कार चालक समय रहते वाहन से बाहर निकल गया और किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है। सूचना मिलने के बाद सूरजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से कार को नाले से बाहर निकलवाया। Greater Noida News
जानकारी के अनुसार घटना देर रात तिलपता गोल चक्कर के पास हुई। कार चालक सड़क से गुजर रहा था, तभी अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे टक्कर से बचाने के प्रयास में चालक ने कार को मोड़ने की कोशिश की, लेकिन वाहन का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते कार सड़क के किनारे चल रहे नाले के निर्माण वाले हिस्से में पहुंची और उसमें जा गिरी। अचानक हुए हादसे की आवाज और स्थिति देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कार चालक को बाहर निकालने में मदद की। कुछ ही देर में घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई। Greater Noida News
कार करीब चार फीट गहरे नाले में जाकर फंस गई। हालांकि, हादसे के दौरान चालक को गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बाहर निकल गया। घटना में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी जानकारी नहीं है। सड़क किनारे नाले का निर्माण कार्य चल रहा था। ऐसे में निर्माणाधीन हिस्से के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और संकेतक नहीं होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय ऐसे स्थानों पर वाहन चालकों को निर्माण कार्य की जानकारी समय से मिलना जरूरी है, ताकि हादसों की आशंका को कम किया जा सके। हादसे की सूचना मिलते ही सूरजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद क्रेन मंगवाई। काफी प्रयास के बाद कार को निर्माणाधीन नाले से बाहर निकाला गया। Greater Noida News
विज्ञापन