
Greater Noida: (चेतना मंच)। थाना बादलपुर पुलिस ने लखनऊ से चोरी की गई एक इको स्पोर्ट्स कार बरामद की है। पुलिस ने कार चोरी करने वाले आरोपी को भी दबोच लिया है।
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुजाना गांव के पास चेकिंग के दौरान एक इको स्पोर्ट कार को जांच के लिए रोका गया। जांच पड़ताल में पता चला कि उक्त इको स्पोर्ट्स कार लखनऊ से चोरी की गई थी। पुलिस ने कार चालक राहुल श्रीवास्तव निवासी सूरजपुर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी इको स्पोर्ट कार चालक के रूप में तैनात था और गत 15 मार्च को वह उसे चोरी कर ले आया था। इस संबंध में लखनऊ में कार चोरी का मुकदमा दर्ज है।
चोरी की बाइक पर मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार शातिर बदमाशों को थाना बिसरख पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटे गए 6 मोबाइल फोन, तमंचे, कारतूस व दो बाइक बरामद हुई है।
थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर जलपुरा कट के पास से सैफ पुत्र खुर्शीद, मुकेश पाल पुत्र विजयपाल, अतुल पुत्र जगबीर व कामिल पुत्र साजिद को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 6 मोबाइल फोन, दो बाइक, दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बरामद मोबाइल लुटे हुए और एक बाइक भी चोरी की है।
थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी बाइक पर सवार होकर सुनसान जगह पर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं और इन्होंने कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।