
किसी व्यक्ति, मित्र, सहयोगी अथवा नौकर (Servant) पर विश्वास करना तो ठीक है किन्तु आंख बंद करके विश्वास करना आपको भारी पड़ सकता है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) की एक सोसायटी में विश्वासघात करते हुए एक नौकरानी (Maid) घर में रखे हुए 12 लाख रूपए लेकर फरार हो गई है।
ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) की आम्रपाली लेजर विला सोसाइटी में घरेलू सहायिका ने अपने पति व बेटी की मदद से एक व्यक्ति के यहां बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घरेलू सहायिका ने 11 लाख 50 हजार रुपए की नगदी और लाखों रुपए के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए और परिवार सहित फरार हो गई।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अम्रपाली लेजर विला नामक सोसायटस में रहने वाले अनिल कौशिक ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के बिसरख थाने में एक एफआईआर दर्र्ज कराई है। एफआईआर (FIR) में अनिल कौशिक ने कहा है कि उसने घरेलू काम के लिए नादिरा बेगम नामक महिला को काम पर रखा हुआ था। नादिरा बेगम मूल रूप से कटिहार बिहार की रहने वाली है और वर्तमान में पटवारी का बाग गांव में रहने वाले गेंदा यादव के यहां किराए पर रह रही थी। अनिल कौशिक के मुताबिक गत 15 अगस्त को नादिरा बेगम उसके पति असगर आलम व बेटी महक ने उनके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तीनों आरोपी घर में रखे 11 लाख 50 हजार रूपए तथा लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी का पता चलने पर जब उन्होंने नादिरा बेगम के मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो वह स्विच ऑफ मिला। इसके बाद वह पटवारी का बाग गांव पहुंचे तो पता चला कि नादिरा बेगम व उसका पति मकान खाली करके चले गए हैं। बिसरख के थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
आपको बता दें कि घरेलू नौकरानियों और नौकरों द्वारा नोएडा व ग्रेटर नोएडा में आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। अधिकतर मामलों में घरेलू सहायक सहायिकाओं का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कर जाता है। जिस कारण वारदात होने पर इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। हाल ही में नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस ने घरेलू सहायिका व उसके पति को गिरफ्तार कर भट्टा मालिक के यहां हुई चोरी के मामले का खुलासा किया था। घरेलू सहायिका व उसके पति के पास से पुलिस ने घर से चोरी की गई 1500000 रुपए की रकम भी बरामद की थी। इसी प्रकार की अनेक घटनाएं आए दिन घटित हो रही हैं। नोएडा के सेक्टर-94 में रहने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ट्रांसलेटर के घर से भी घरेलू नौकरानी 40 लाख रूपये की नकदी चुराकर फरार हो चुकी है। चेतना मंच अपने सभी पाठकों से निवेदन करता है कि वें अपने घर के नौकर व नौकरानियों पर विश्वास जरूर करें किन्तु आंख बंदकर विश्वास बिल्कुल न करें और उन्हें नौकरियों पर रखते समय उनका पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं।
चोरी की एक और दूसरी वारदारत ग्रेटर नोएडा वेस्ट से ही प्रकाश में आई है। बिसरख थाना क्षेत्र के विकास एंक्लेव में फ्लैट का ताला तोडक़र अज्ञात चोर लाखों रूपए नकद व जेवरात चुरा ले गए हैं। पीडि़त ने पीडि़त ने थाना बिसरख में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़त रवि कुमार ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि गत 15 अगस्त को उसकी मां बिंदिया देवी की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। वह उन्हें उपचार के लिए विजयनगर लेकर गया था। चिकित्सक को दिखाने के बाद जब वह वापस घर पहुंचा तो उसे मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला घर के अंदर जाने पर पता चला कि चोर सेफ का ताला तोडक़र उसमें रखी सोने की चेन, दो अंगूठी, चांदी की पायल, 35000 रूपये नगद, लैपटॉप, मोबाइल फोन तथा जरूरी दस्तावेजों को चोरी कर ले गए हैं। उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और चोरों की तलाश की जा रही है। Greater Noida