Greater Noida: भूलेख विभाग के कर्मचारियों पर नाराज हुई CEO रितु माहेश्वरी
Greater Noida
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:59 PM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने मंगलवार को जन सुनवाई की। इस दौरान छह फीसदी आबादी भूखंड लगाने से जुड़े कई प्रकरण सामने आए, जिस पर सीईओ ने नियोजन व भूलेख विभाग से कड़ी नाराजगी जाहिर की और किसानों की जमीन अधिग्रहण की तिथि के हिसाब से आबादी के भूखंड शीघ्र लगाने के निर्देश दिए।
Greater Noida
सीईओ रितु माहेश्वरी ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण रोकने में लापरवाही पर भी वर्क सर्किल व भूलेख विभाग को कड़ी फटकार लगाई।
उन्होंने गांवों में पानी सप्लाई के कनेक्शन देने के लिए भी अभियान चलाने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान एसीईओ प्रेरणा शर्मा, एसीईओ अमनदीप डुली व एसीईओ आनंद वर्धन भी मौजूद रहे।
Read More Greater Noida News
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।