
Greater Noida उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी नोएडा में स्टार्टअप्स से ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि कुछ लोगों द्वारा स्टार्टअप्स के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रतिभाग करने के लिए शुल्क का निर्धारण किया गया था। आरोप है कि जब स्टार्टअप्स कार्यक्रम में पहुंचे तो उन्हें एक भी इंवेस्टर नहीं मिला। इंवेस्टर न मिलने पर कार्यक्रम में सम्मिलत हुए सैकड़ों लोगों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंच गई है और लोगों को समझाने में जुटी है, लेकिन लोगों का कहना कि उनका पैसा वापस कराया जाए।
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आयोजकों ने दावा किया था कि इसमें बड़ी संख्या में इंवेस्टर सम्मलित होंगे। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा के अलावा गोवा, जम्मू कश्मीर, उड़ीसा व बंगाल से आए लोगों ने प्रतिभाग किया था। इन लोगों का आरोप है कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लोगों से 9 से 25 हजार रुपये तक रजिस्ट्रेशन के रुप में वसूले गए। इतनी मोटी धनराशि वसूलने के बाद भी सम्मेलन में कोई इन्वेस्टर नहीं पहुंचा, साथ ही सुविधाओं के नाम पर भी महज खानापूर्ति ही की गई।
स्टार्टअप कन्वेंशन में भाग लेने पहुंचे लोग जमकर हंगामा करते हुए स्टेज पर चढ़ गये और माइक पर कब्जा कर लिया। उनका कहना है कि उनसे कहा गया था कि वर्ल्ड स्टार्टअप कन्वेंशन में अग्रणी उद्यमियों, इनेबलर्स, फाउंडर्स, क्रिएटर्स, वीसी, एजेंसियों, मार्केटर्स, रिटेलर्स, इन्फ्लुएंसर्स, डिज़ाइनर्स, इनवेस्टर्स, स्टूडेंट्स, एक्सप्लोरर्स, फ्रेंचाइजी, मेंटर्स, इनक्यूबेटर, एक्सेलेरेट्स, सर्विस प्रोवाइडर्स का एक विशाल जमावड़ा होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी चीफ गेस्ट होंगे, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आएंगे, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।
[video width="480" height="270" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/03/2sxGfR-Zi9NtKR5_.mp4"][/video]आपको बता दें कि वर्ल्ड स्टार्टअप कन्वेंशन, 24 मार्च से 26 मार्च 2023 तक ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया गया है।

हैदराबाद से आए प्रतिपाल कहते हैं कि हमें यह बोला गया था कि 1500 निवेशक आएंगे, इसीलिए हमने 3 पास खरीदे थे, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। यहां पर लोगों को लग रहा है कि उनके साथ फ्रॉड किया गया है। हंगामे को देखते हुए नॉलेज थाना पार्क पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने में जुटी है। लेकिन लोगों का कहना है कि उन्हें उनके पैसे वापस किए जाएं। वह बताते हैं कि किसी ने 70 हज़ार खर्च किए हैं, किसी ने 35 हज़ार और होटलों की बुकिंग अलग से, लेकिन अब वो ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
नोएडा ग्रेटर- नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।