Greater Noida: CISF जवान की पत्नी ने पंखे से लटकर दी जान
Greater Noida
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 11:39 AM
Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एनटीपीसी (NTPC) में तैनात सीआईएसएफ (CISF) के जवान की पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर तथा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Greater Noida News
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना जारचा पुलिस को आज सूचना प्राप्त हुई कि एनटीपीसी की दादरी यूनिट में तैनात सीआईएसएफ के जवान की 26 वर्षीय पत्नी ने पंखे से लटकर कर जान दे दी है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला अपने कमरे में पंखे से लटकी हुई है। उधर, महिला द्वारा यह कदम उठाने पर परिजनों के होश फाख्ता हो गए हैं। परिवार में महिला की मौत पर कोहराम मचा है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।