
Greater Noida Farmer Protest :ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों द्वारा 16 वे दिन भी महापड़ाव जारी है। आज शाम के समय पीड़ित किसानों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से कैंडल लाइट जलाकर धरना स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही थी। इसी दौरान पीड़ित किसानों को सूरजपुर पुलिस के एसएचओ एवं एसीपी ने रोकने की कोशिश की इस कारण किसानों और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर पीड़ित किसान लगातार धरना प्रदर्शन कर रही हैं। आज किसानों द्वारा 1857 के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की की जा रही थी। जिसे लेकर पीड़ित किसानों और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। इसके बावजूद किसानों ने हार ना मानते हुए अपना कार्यक्रम पूरा किया और शहीदों के सम्मान में नारे लगाते हुए धरना स्थल के आसपास जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान किसानों ने अपने हाथ में मोमबत्ती जलाकर 1857 के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पीड़ित किसानों द्वारा शहीद धन सिंह कोतवाल, राव उमराव सिंह नंबरदार फत्ता एवं अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान वीर सिंह नागर ने बताया कि 1857 की क्रांति के नायक राव उमराव सिंह जिनके नेतृत्व में दादरी क्षेत्र को क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी सत्ता से मुक्त कर दिया था। देश की आजादी के लिए 137 की संख्या में बुलंदशहर के काले आम पर फांसी खाई थी। सभी शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह क्षेत्र क्रांतिकारियों का क्षेत्र है। हमारे बुजुर्ग अंग्रेजो के खिलाफ बहादुरी के साथ लड़े थे। हमें उनसे प्रेरणा मिलती है हम उन्हें याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि प्रकट करते हैं। Greater Noida Farmer Protest