
Greater Noida ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। एक युवक ने दोस्ती के बाद छात्रा के साथ रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी ने वीडियो वायरल करने का भय दिखा कर अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर छात्रा के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
कयामपुर गांव में किराए पर रहने वाली शिखा (काल्पनिक नाम) ने गांव के ही 3 युवकों के खिलाफ उसकी पुत्री कामनी (काल्पनिक नाम) से गैंगरेप किए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में शिखा ने बताया कि उसकी बेटी ग्रेटर नोएडा के एक इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा मैं पढ़ती है। करीब 6 माह पूर्व कयामपुर गांव के अजय नामक युवक ने उसकी बेटी के साथ दोस्ती की। अजय ने कामिनी को धोखे से फ्लैट पर बुला लिया और उसके साथ रेप कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अश्लील वीडियो को वायरल कर अजय लगातार कामनी को ब्लैकमेल कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। अजय ने गत दिनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का भय दिखाकर कामनी को गेस्ट हाउस में बुला लिया। यहां पर अजय व उसके दोस्त विपिन, निखिल ने उसके साथ गैंग रेप किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। एडीसीपी दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर तीनों आरोपी के खिलाफ गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस नामजद आरोपियो की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
[video width="640" height="352" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Video-2023-01-19-at-9.34.46-PM.mp4"][/video]देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
News uploaded from Noida