
Greater Noida News : नोएडा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के आगमन के बाद अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम भी निर्धारित हो गया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आगामी 8 दिसंबर 2023 को ग्रेटर नोएडा में आएंगे। संभावना जताई जा रही है अपने इस कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी नोएडा और ग्रेटर नोएडा वालों के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
आपको बता दें कि आगामी 8 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा स्थित बैनेट यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बच्चों को प्रमाण पत्र देंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ के 8 दिसंबर का ग्रेटर नोएडा कार्यक्रम लगभग पूरी तरह से तय हो चुका है। उनके आगमन को लेकर अधिकारिक तौर पर जल्द ही सूचना जारी होने की संभवना जताई जा रही है। लखनऊ स्थित सचिवालय से सीएम के आगमन का कार्यक्रम निर्धारित कर जारी किया जाएगा। कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और डीएम मनीष कुमार वर्मा ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके अलावा तीनों प्राधिकरण के सीईओ ने भी तैयारी शुरू कर दी है।