
ग्रेटर नोएडा शहर में घर से कोचिंग के लिए गया 11वीं कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। छात्र के पिता ने थाना दादरी में मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर म्यू-1 में रहने वाले मनोज बिधूड़ी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा 11वीं कक्षा का छात्र है। वह ग्रेटर नोएडा के एक स्कूल में पढ़ता है। 30 सितंबर को वह घर से ओमिक्रोन थर्ड सेक्टर में स्थित कोटा अकादमी में कोचिंग के लिए गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उन्होंने अपने बेटे की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और छात्र की तलाश की जा रही है। Greater Noida News