Greater Noida: बीएसएफ के पूर्व अधिकारी को सौंपी आरडब्ल्यूए की कमान, ग्रेनो की एनआरआई सिटी ग्रीन के बने अध्यक्ष
Greater Noida
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:36 AM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा स्थित एनआरआई सिटी पुटिंग ग्रीन की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में सीमा सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त पूर्व महानिरीक्षक को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया है। बीएसएफ के पूर्व अधिकारी को आरडब्ल्यूए की कमान सौंपी गई। एनआरआई सिटी पुटिंग ग्रीन की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में जब डिफेंस के मेंबर को कमान दी गई तो वहां मौजूद लोगों ने काफी खुशी जाहिर की। यह वाकई बड़े गर्व की बात है कि किसी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में सीमा सुरक्षा बल के लोगों में से किसी को चुना गया हो।
Greater Noida News in india
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईआई सिटी पुटिंग ग्रीन परी चौक की एसोसिएशन का चुनाव निर्वाचन अधिकारी राजीव सिंह व भुवनेश कुमार शर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुए। सोसायटी में विकास कार्यों व सोसायटी वासियों की समस्याओं के निवारण के लिए चयनित आरडब्ल्यूए का अध्यक्ष हरी गोपाल गर्ग (पूर्व महानिरीक्षक बीएसएफ) को बनाया गया है।
Greater Noida: यूपी पशुपालन विभाग के पूर्व निदेशक डा. एस.के. मलिक को उपाध्यक्ष, विकास भाटी सचिव, श्रीमती सुरेखा कचरू कोषाध्यक्ष, एनआर जिंदल कानूनी एवं वित्तीय सलाहकार, शिवमनी रौसा प्रशासन सलाहकार के साथ ही प्रबंधन बोर्ड सदस्य के रूप में राजेश चौपड़ा, राज किशोर, श्रीमती कुसुम ठाकुर व श्रीमती रूपाली सिंह को निर्वाचित किया गया है।