Greater Noida रोड की खराब गुणवत्ता जांचने को समिति गठित
Greater Noida
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:13 AM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेक्टर दो व तीन में खराब गुणवत्ता की रोड बनने की शिकायत पर जांच शुरू हो गई है। सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर प्रभारी जीएम प्रोजेक्ट सलिल यादव ने तीन सदस्यीय समिति बना दी है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Greater Noida
सोशल मीडिया के जरिए शिकायत आई थी कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर तीन के बी व डी ब्लॉक और सेक्टर दो के एफ ब्लॉक की सड़कें कुछ दिन पहले ही बनीं थी, अब उखड़ने लगी हैं। सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाया गया था।
इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सीईओ रितु माहेश्वरी ने परियोजना विभाग को इसकी जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सलिल यादव ने दो वरिष्ठ प्रबंधकों व कंसल्टेंट एजेंसी राइट्स के डीजीएम की संयुक्त समिति बना दी है। समिति को तीन दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा है कि समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।