
Greater Noida News (चेतना मंच)। ग्रेटर नोएडा के लडपुरा गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने विकराल रुप धारण कर लिया। मामूली विवाद में बच्चों के परिजन आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर बरसाए गए। इस संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। थाना कासना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रेटर नोएडा के लडपुरा ग्राम निवास निवासी हरिओम शर्मा के बच्चे पड़ोस में ही ट्यूशन पढ़ते हैं, यहीं पर चरण सिंह के बच्चे भी ट्यूशन पढ़ते हैं। किसी बात को लेकर हरिओम और चरण सिंह के बच्चों में आपसी वाद विवाद हो गया। ट्यूशन से घर पहुंचने पर बच्चों ने हरिओम को झगड़े की जानकारी दी। हरिओम उसके परिजन चरण सिंह के घर पहुंचे और अपने बच्चों को समझने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए।
Noida News : अवैध अतिक्रमण हटाने की योजना पर आशंकाओं के बादल, नियोजन विभाग में स्टाफ की कमी
मारपीट में कई लोगों के सिर फूट गए और कई घायल हो गए। दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस हरिओम शर्मा संजय शर्मा दूसरे पक्ष के चरण सिंह शाहिद पांच लोगों को थाने ले आई। घायलों का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।
इस घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। बता दें कि कुछ दिनों पूर्व भी गांव में मंदिर विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर वाद विवाद हुआ था इस वाद विवाद में भी दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे और पत्थर चले थे। उसे वाद विवाद के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया था जिस कारण यहां काफी समय तक पुलिस तैनात रही थी। Greater Noida News