विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में अपराध पर नकेल कसने के अभियान के तहत रबूपुरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ दबोच लिया। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में अपराध पर नकेल कसने के अभियान के तहत रबूपुरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ दबोच लिया। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इस कार्रवाई के बाद ग्रेटर नोएडा पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी गहन जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करौली अंडरपास के पास एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। सूचना में यह भी बताया गया कि युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है और उसके पास अवैध हथियार मौजूद है। जानकारी मिलते ही ग्रेटर नोएडा पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी। Greater Noida News
पुलिस टीम ने करौली अंडरपास के आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया और बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान संदीप उर्फ चक्कू बाबा, निवासी ग्राम फलैदा बांगर के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस बरामदगी के बाद ग्रेटर नोएडा पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। Greater Noida News
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह ग्रेटर नोएडा या आसपास के क्षेत्र में किसी वारदात की योजना बना रहा था या नहीं। साथ ही, उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है, ताकि यह साफ हो सके कि उसका किसी अन्य आपराधिक गिरोह या घटनाओं से कोई संबंध तो नहीं है। Greater Noida News
विज्ञापन