ग्रेटर नोएडा में दंपत्ति पर रॉड से हमला कर किया लहू-लुहान
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:21 AM
ग्रेटर नोएडा थाना जेवर क्षेत्र के रंहेरा गांव में तीन लोगों ने एक व्यक्ति के घर में जबरन घुसकर लोहे की रोड से हमला कर दिया। इस हमले में पति-पत्नी घायल हो गए दोनों को घायल करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। रनहेरा गांव निवासी हीरी सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 13 सितंबर की शाम को वह अपने घर में घरेलू कार्य में व्यस्त था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले प्रमोद उसके बेटे सनी व वरुण अपने हाथों में लोहे की रॉड लेकर जबरन उसके घर में घुस आए। इन लोगों ने आते ही गाली गलौज शुरू कर दी। उन्होंने जब गाली गलौज का विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने लोहे की रॉड से उसे पर हमला कर दिया। Greater Noida News
इस दौरान उसकी पत्नी उनको बचाने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर शराबा सुनकर पड़ोस में रहने वाले विजय कुमार, सोमवीर सहित अन्य लोग मौके पर आए। लोगों को देखकर तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीडि़त के मुताबिक इस हादसे में उन्हें तथा उनकी पत्नी को गंभीर चोटे आई हैं। तीनों पिता पुत्र उन्हें एफआईआर दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। Greater Noida News