विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। खबर यह है कि पुलिस की हिरासत से भागकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने वाले युवक की पत्नी ने ग्रेटर नोएडा में जीएल बजाज कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। खबर यह है कि पुलिस की हिरासत से भागकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने वाले युवक की पत्नी ने ग्रेटर नोएडा में जीएल बजाज कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने स्वीकार किया है कि जीएल बजाज कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में आत्महत्या करने वाली युवती के पति ने भी आत्महत्या कर ली है। पुलिस इस बात का खंडन कर रही है कि युवक ने पुलिस हिरासत से भागकर आत्महत्या की है। Greater Noida News
आपको बता दें कि शनिवार को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में दर्दनाक घटना हुई थी। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में स्थित जीएल बजाज कॉलेज के गल्र्स हॉस्टल की छत से कूदकर एक 19 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने वाली युवती पारूल चौधरी सिक्योरिटी गार्ड थी। शनिवार की सुबह पारूल चौधरी ने कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल की छत से छलांग लगा दी। उसके नीचे कूदते ही पूरे कॉलेज में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में पारूल को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्प्ताल ले जाया गया। निरीक्षण करने के बाद कैलाश अस्पताल के डाक्टरों ने पारूल को मृत घोषित कर दिया था। Greater Noida News
पारूल की आत्महत्या के पीछे उसके पति सौरभ चौधरी से आपसी विवाद बताया जा रहा था। जानकार सूत्रों का दावा है कि ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने की पुलिस ने पारूल के पति सौरभ चौधरी को हिरासत में ले रखा था। रविवार की देर रात को सौरभ थाने की पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार होने के बाद सौरभ सूरजपुर में स्थित प्रेमकुंज कालोनी में अपने आवास पर पहुंचा। वहां पहुंचकर सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे सौरभ ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने में कोतवाली (प्रभारी निरीक्षक) सर्वेश चंद ने स्वीकार किया है कि जीएल बजाज कॉलेज में आत्महत्या करने वाली युवती पारूल के पति सौरभ ने आत्महत्या कर ली है। सर्वेश चंद ने इस बात को गलत बताया कि सौरभ पुलिस की हिरासत में था। कोतवाल का कहना है कि सौरभ को पुलिस ने हिरासत में जरूर लिया था किन्तु पूछताछ करने के बाद उसे उसकी माँ को सौंप दिया गया था। उधर इस मामले की जानकारी रखने वालों का कहना है कि सौरभ नॉलेज पार्क थाने की पुलिस की हिरासत में था। रात में पेशाब करने जाने का बहाना बनाकर वह फरार हो गया। चेतना मंच ने इस विषय में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के DCP डॉ. प्रवीण रंजन से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया तो उन्होंने बताया कि आत्महत्या करने वाला युवक पुलिस की हिरासत में नहीं था। उसने सूरजपुर में अपने कमरे में आत्महत्या की है। Greater Noida News
विज्ञापन