Greater Noida Crime News: एम्स का ऐंट्रेंस टेस्ट मुन्नाभाई ने दिया, परीक्षार्थी पर एफआईआर
Greater Noida Crime News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:11 AM
Greater Noida Crime News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। एम्स दिल्ली द्वारा आयोजित बीएससी पैरामेडिकल की एंट्रेंस परीक्षा में दूसरे व्यक्ति से परीक्षा दिलवाने पर परीक्षार्थी के खिलाफ थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Greater Noida Crime News मामले का खुलासा जांच के दौरान फार्म व प्रवेश पत्र पर लगे फोटो में मिलान नहीं होने पर हुआ
Greater Noida Crime News एम्स दिल्ली के परीक्षा अनुभाग अधिकारी सुखपाल सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गत दिनों एम्स दिल्ली द्वारा बीएससी पैरामेडिकल के एंट्रेंस परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद पता चला कि एंट्रेंस परीक्षा में लैब नंबर 1 में सीट नंबर 74 पर विजय यादव ने अपने स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति से परीक्षा दिलाई है। इस पूरे मामले का खुलासा जांच के दौरान फार्म व प्रवेश पत्र पर लगे फोटो में मिलान नहीं होने पर हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि विजय यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.।