Greater Noida Crime News : पुलिस भर्ती परीक्षा देते दो मुन्ना भाई गिरफ्तार
भारत
RP Raghuvanshi
19 May 2022 07:07 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । थाना ईकोटेक 3 पुलिस द्वारा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की मदद से सुत्याना में चल रही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जी तरीके से परीक्षा देने वाले दो मुन्ना भाई गिरफ्तार किये हैं। थाना ईकोटेक 3 के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि कार्यालय सुत्याना में चल रही कांस्टेबल/ जीडी भर्ती 2021 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में बायोमेट्रिक अंगूठे के मिलान न होने पर फर्जी दस्तावेजों को लेकर षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी करने की नियत से सी आई एस एफ और एसजीजी कैंप सुत्याना से दो मुन्ना भाइयों को गिरफ्तार किया है ।
थाना प्रभारी ने पकड़े गए दोनों मुन्ना भाइयों के नाम अभिषेक चाहर और केशव बताए हैं । दोनों आगरा के रहने वाले हैं। इनके पास से शिक्षक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, एडमिट कार्ड,आधार कार्ड आदि कागज बरामद हुए हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह दोनों किसक स्थान पर परीक्षा देने आये थे।