विज्ञापन
विज्ञापन

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ऑटो चालक ने बेरहमी से एक कुत्ते को अपनी ऑटो के पीछे बांधकर कई किलोमीटर तक घसीटा। यह घटना कासना थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव के पास हुई। चालक की क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
वायरल वीडियो में देखा गया कि चालक ने कुत्ते को ऑटो के पीछे बांधकर तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था, जिससे कुत्ता बुरी तरह घसीटता हुआ दिखाई दे रहा था। यह दृश्य न केवल हैरान करने वाला था। वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए कार्रवाई की और चालक नितिन को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि इस क्रूरता को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपी चालक को न्यायालय में पेश किया जाएगा। Greater Noida :
विज्ञापन