ग्रेटर नोएडा में करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:19 AM
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर से इस समय बड़ी खबर आ रही है। यहां बृहस्पतिवार सुबह बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई जिसके बाद नाराज परिजनों ने ग्रेटर नोएडा के जैतपुर गोल चक्कर पर विरोध प्रदर्शन किया। हादसे में मारे गये युवक के पिता का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या की गई है और पुलिस ने अभी तक इसमामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। ग्रेटर नोएडा के जैतपुर-वैशपुर में रहने वाले हरेन्द्र प्रजापति (32 वर्ष) की बृहस्पतिवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। हरेन्द्र के पिता ने बताया कि जैतपुर में ही एक व्यक्ति के घर उनका बेटा काम करता था। Greater Noida News
आज सुबह 6 बजे मालिक ने उसे घर पर बुलाया जहां करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पिता का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या की गई है और मालिक एक लाख रूपये देकर मामले को रफा-दफा करना चाहता है। हरेन्द्र की मौत से नाराज उसके परिजनों ने ग्रेटर नोएडा के जैतपुर गोल चक्कर पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। मृतक हरेन्द्र के परिजनों की मांग है कि मालिक के खिलाफ पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच चुके थे। Greater Noida News
परिजनों ने कंपनी मालिक पर लगाए गंभीर आरोप
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जैतपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह 32 वर्षीय हरिंदर कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने कंपनी मालिक पर करंट लगाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि हरिंदर गुरुवार सुबह बकाया वेतन लेने कंपनी गया था, तभी उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना है। परिजन जैतपुर चौराहा बंद कर शव को बीच सडक़ पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रर्दशन के कारण जाम लग गया है। इस कारण मार्ग पर डाइवर्जन करना पड़ा है। Greater Noida News
जानकारी के अनुसार, हरिंदर कुमार जैतपुर में ही परिवार के साथ रहता था। उसकी पत्नी मालती और दो छोटे बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि हरिंदर ने कंपनी में गाड़ी लगा रखी थी और लंबे समय से उसका बकाया वेतन रुका हुआ था। परिजनों का आरोप है कि जब वह कंपनी में अपना पैसा मांगने गया तो मालिक और अन्य लोगों ने साजिशन उसे करंट लगाकर मार दिया। घटना की सूचना पाकर परिजन और स्थानीय लोग जैतपुर गोल चक्कर पर सुबह साढ़े 10 बजे इकट्ठा हो गए और धरने पर बैठकर रोड जाम कर दिया। हरेन्द्र के पिता की मांग है कि कंपनी मालिक समेत आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
साथ ही मृतक परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ताकि पत्नी और बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके। धरने की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। वहीं, परिजन अपने आरोपों पर अड़े हुए हैं और जब तक कार्रवाई नहीं होती, धरना जारी रखने की चेतावनी दी है। इस घटना से स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। लोगों का कहना है जब तक न्याय नहीं मिलता शव को नहीं उठने देंगे। Greater Noida News